देश

हरियाणा के कैथल में महिला ने सत्ताधारी जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह काे सरेआम थप्पड़ मारा

TRUE STORY
@TrueStoryUP
बहुत दिन बाद जनता के बीच पहुंचे विधायक को महिला ने मारा थप्पड़… गांववालों ने ईश्वर सिंह से पूछा- 5 साल दिखे नहीं, अब क्या करने आए हो.. विधायक ने कहा – गांव वालो का गुस्सा जायज..

हरियाणा के कैथल में एक महिला ने सत्ताधारी जननायक जनता पार्टी (JJP) + BJP गठबंधन के विधायक ईश्वर सिंह काे सरेआम थप्पड़ मार दिया। विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की भी की।विधायक ईश्वर सिंह चीका क्षेत्र के गांव भाटिया में घग्गर नदी का बांध टूटने के बाद गांव में भरे पानी से पैदा हुए हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विधायक से सवाल किया कि 5 साल बाद अब क्या लेने आए हो? बता दें कि JJP हरियाणा की सरकार में भाजपा की साझेदार है।

विधायक बोले- ग्रामीणों का गुस्सा स्वाभाविक..

कुछ समय तक विधायक ईश्वर सिंह का विरोध होता रहा। यहां पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। सुरक्षा कर्मियों ने विधायक को भीड़ से बचाया।
विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी है। इस स्थिति में ग्रामीणों का गुस्सा स्वाभाविक है। गांव में आई प्राकृतिक आपदा में कोई कुछ नहीं कर सकता। #hariyana