हिमाचल प्रदेश में तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। कुल्लू की लगघाटी के फलाण में बादल फट गया है। बादल फटने से 100 बीघा जमीन बह गई है। इसी पंचायत के एक अन्य नाले में बाढ़ के बाद भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 12 घरों को खाली करवा दिया गया है। शिमला जिले की ठियोग तहसील के पलवी गांव में सोमवार सुबह 11 बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीप बहादुर, देवदासी और मोहन बहादुर के तौर पर हुई है। बिलासपुर जिले में श्री नयना देवी जी के मलेटा गांव में शादी समारोह से लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति नाले में बह गया।
#WATCH | Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu speaks on relief and restoration measures being taken by his government, in view of flash floods, landslides and damage to infrastructure due to continuous heavy rain in the state pic.twitter.com/equdLkSh0L
— ANI (@ANI) July 10, 2023
बुजुर्ग का शव करीब दो किलोमीटर दूर कालाकुंड नामक जगह पर गोबिंद सागर झील में मिला है। मृतक की पहचान रामलाल (70) निवासी गांव मलेटा तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। सिरमौर जिले के धौलाकुआं में देखते ही देखते बरसाती नाला पार करते हुए एक युवक बह गया। मनाली में तीन वोल्वो बसों के बहने की सूचना है। चार लोग बहने से लापता हैं। तीन लोग मनाली से बह गए हैं। एक गाड़ी सहित बहा है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि श्रीखंड यात्रा स्थगित कर दी गई है। फंसे यात्री वापस लाए जाएंगे।
Visuals of a flash flood hitting Thunag area of Himachal Pradesh's Mandi district.
Amid incessant rainfall lashing the hill state, Solan received 135 mm of rain on Sunday, breaking a 50-year-old record of 105 mm of rain in a day in 1971, while Una received the highest rainfall… pic.twitter.com/Tl1iM6poVc
— Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2023
6 नेशनल हाईवे समेत 828 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। 4686 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। ऊना-हमीरपुर मुख्य सड़क मार्ग लठियाणी से बड़सर के बीच तीखे मोड़ पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया है। कुल्लू में दो दिन का लोकल हॉलीडे घोषित किया गया है। डीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बैली ब्रिज को भारी नुकसान हुआ है। आवाजाही बंद कर दी गई है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सेक्टर 4 में कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गई हैं। लोग दहशत में हैं।
Visuals from Meenus as Rain continues on Himachal Pradesh – Uttarakhand border pic.twitter.com/siNMO7MMpA
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) July 10, 2023
चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग गंभरोला के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है, जिसे राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया है। लोक निर्माण विभाग के कर्मी मलबा हटाने के काम में जुटे हुए हैं। वहीं भूस्खलन से किरतपुर नेरचोक फोरलेन सहित 35 संपर्क मार्ग बंद हैं। जल शक्ति विभाग की 87 पेयजल योजनाएं मलबा भरने ठप पड़ी है। विभाग को करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
Live Visuals from Parwanoo
Solan, Himachal Pradesh
10th July 2023#HimachalFloods #landslides #Mandi #Kullu #Floods#HimachalPradesh #floods #Heavyrainfall #Mohali #Rain #Chandigarh #rains #Rainfall#HimachalWeather #Himachal pic.twitter.com/VaAyWZNIyz— Gautam Rishi 🇮🇳 (@GautamRishi1) July 10, 2023