देश

‘होमोसेक्सुअल’ और ‘ब्लैकमेलिंग’ का कॉकटेल, लगातार ‘कुकर्म’ से तंग आकर नाबालिग़ ने गला काट डाला!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
टीचर की हत्या में ‘होमोसेक्सुअल’ और ‘ब्लैकमेलिंग’ का कॉकटेल, लगातार ‘कुकर्म’ से तंग आकर नाबालिग ने गला काट डाला ! पुलिस ने किशोर को अरेस्ट किया…

दिल्ली पुलिस ने जामियानगर में युवक की हत्या के मामले में एक किशोर को पकड़ा है। किशोर ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर युवक की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या की थी। मृतक ने आरोपित की अश्लील वीडियो बना ली थी।

धारदार हथियार से कटे का मिला निशान..

इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर युवक काफी समय से आरोपित किशोर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। जामियानगर क्षेत्र में 30 अगस्त को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से कटे का निशान मिला था।उसकी जाकिर नगर के पहचान 26 वर्षीय वसीम उर्फ अल्ताफ के रूप में हुई थी। वह एक निजी स्कूल में शिक्षक था। वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। उसकी लाश बटला हाउस, जामिया नगर में एक कमरे में मिली थी। मृतक की गर्दन पर गहरे घाव का निशान होने के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से किशोर को पकड़ा…

पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान एक किशोर को पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे पकड़ा। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक समलैंगिक गतिविधियों में लिप्त था। आरोप है कि वह पिछले दो महीने से किशोर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसने किशोर का एक वीडियो भी बना लिया था।