देश

अदालत ने भाजपा सांसद गौतम गंभीर को समन जारी किया : सरकारी ज़मीन पर पुस्तकालय के अवैध निर्माण का आरोप!

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में सरकारी जमीन पर पुस्तकालय के अवैध निर्माण का आरोप लगाने वाली एक अर्जी पर यहां की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर को समन जारी किया है।.

अर्जी में आरोप लगाया गया है कि गंभीर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से कड़कड़डूमा अदालत के पास प्रिया एन्क्लेव में मुख्य सड़क पर एक ‘ढलाव भूमि’ पर कब्जा कर लिया और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना उस पर पुस्तकालय का निर्माण करा दिया।.