दुनिया

अफ़ग़ानों की हत्या के बारे में ब्रितानी राजकुमार के बयान पर तुर्किया के संसद सभापति का भड़का गुस्सा : कहा-तुम होते कौन हो इंसानों की हत्या करने वाले!

 

तुर्किया के संसद सभापति मुसतफ़ा शंतूब ने ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी के बयान पर बहुत तेज़ प्रकार करते हुए कहा कि बच्चे तुम होते कौन हो इंसानों को क़त्ल करने वाले।

राजकुमार हैरी ने हाल ही में यह अपराध स्वीकार किया है कि उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में 25 इंसानों को क़त्ल किया।

तुर्किया के संसद सभापति ने कहा कि राजकुमार हैरी ने अफ़ग़ानिस्तान में 25 इंसानों के क़त्ल की बात स्वीकार की है और उन्हें इस पर शर्म भी नहीं आ रही है, गोरे यूरोपी लड़के तुम होते कौन हो? तुम्हें यह तय करना होगा कि तुम ख़ुद इंसान हो या नहीं? तुम अफ़ग़ानिस्तान में क्या करने गए थे कि तुमने आम इंसानों की हत्या की।

स्पेयर नाम की अपनी किताब में राजकुमार हैरी ने माना है कि अफ़ग़ानिस्तान में 2012 से 2013 के बीच उन्होंने अपनी तैनाती के दौरान कोकीन ली और 25 दुश्मन लड़ाकों को मारा। दुश्मन लड़ाके से उनका तात्पर्य अफ़ग़ान नागरिक थे।

राजकुमार हैरी ने कहा कि आप इंसानों को क़त्ल नहीं कर सकते इसलिए मैंने उन्हें शतरंज के टुकड़े माना जो नीचे गिर गए हों और असामाजिक तत्वों को ख़त्म करने की कोशिश की।

तुर्किया के संसद सभापति ने कहा कि बीसवीं शताब्दी मानव इतिहास की सबसे ख़ूंख़ार शताब्दी है और यूरोपियों ने सबसे बड़ी संख्या में इंसानों को क़त्ल किया है। उन्होंने पहले विश्व युद्ध में 2 करोड़ से ज़्यादा और दूसरे विश्व युद्ध में साढ़े सात करोड़ से ज़्यादा इंसानों को क़त्ल कर दिया।