देश

अभिषेक ने उसके साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया!

घरों में खाना बनाने वाली महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार उसका शोषण किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसके वेतन के रुपये छीन लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने राजीनामा करा दिया, परंतु उसके बावजूद भी आरोपी ने पीछा करना नहीं छोड़ा और नौकरी छोड़ने की धमकी देता रहा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई सुनीता के अनुसार, शहर

DEMO PIC

थाना अंतर्गत रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हाऊसिंग सोसायटी में घरों का खाना बनाने का काम करती है। वह शाम को करीब साढ़े सात बजे घर लौटती है। करीब डेढ़ साल पहले वह ऑटो में काम पर जा रही थी। ऑटो में पहले से ही मडिया मोहल्ला निवासी अभिषेक बैठा हुआ था।

अभिषेक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका फोन लेकर अपने फोन पर मिस कॉल की। आरोपी को नंबर डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने नंबर डिलीट नहीं किया और फोन कर परेशान करने लगा। अक्तूबर 2022 में आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद कई बार जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आरोपी ने उससे 2200 रुपये छीन लिए। आरोपी से परेशान होकर उसने अपने पति को यह बात बताई और मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की, लेकिन उसके परिजनों ने उन्हें भगा दिया।

आरोपी ने उसके वेतन के 15 हजार रुपये लूटे थे, जिसके बाद मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने राजीनामा करा दिया और 15 हजार रुपये वापस दिला दिए। उसके बावजूद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके साथ संबंध बनाने की बात कहता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण उसकी नौकरी भी छूट गई है।