देश

असम में सिख समुदाय को प्रताड़ित किया जाता है, उनके साथ ग़लत बरताव किया जाता है, गुरपतवंत सिंह पन्नून ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा को दी धमकी!

ANI_HindiNews
@AHindinews
हमें आज एक ओडियो क्लिप मिली जिसमें व्यक्ति खुदको गुरपतवंत सिंह पन्नून बता रहा था और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धमकी दे रहा था। उसने आरोप लगाया कि असम में सिख समुदाय को प्रताड़ित किया जाता है और उनके साथ गलत बरताव किया जाता है। हमने केस दर्ज किया है। प्राथमिक अनुमान से ओडियो क्लिप गुरपतवंत सिंह पन्नून का लग रहा है। इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद होगी। CM की सुरक्षा व्यवस्था और पुख़्ता की गई है। आगे की जांच जारी है। यहां पर खालिस्तानी मामले से जुड़े कोई मामले नहीं आए हैं। हमने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा बनाकर रखी है: ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस महानिदेशक, असम