उत्तर प्रदेश राज्य

आगरा, पुलिस लाइन में खेली गई होली, सीपी सहित अधिकारियों व कर्मियों ने लगाए ठुमके : राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट!

Rahul Agarwal
==============
पुलिस लाइन में खेली गई होली, सीपी सहित अधिकारियों व कर्मियों ने लगाए ठुमके, एक-दूसरे को दी बधाई
आगरा। आगरा में गुरुवार को पुलिस लाइन में जमकर होली खेली गई। यहां सीपी डॉ प्रीतिंदर सिंह सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने एक दूसरे पर रंग व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
पुलिसकर्मी डीजे व बैंड बाजे की धुनपर जमकर थिरके।
बुधवार को होली पर ड्यूटी में तैनात रही पुलिसउत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को पुलिस लाइन में जमकर होली खेली गई। यहां सीपी डॉ प्रीतिंदर सिंह सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने एक दूसरे पर रंग व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिसकर्मियों से लेकर अधिकारियों ने होली खेली। ढोल की आवाज पर जमकर ठुमके लगाए। डीजे पर डांस भी किया। इस दौरान पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
बताते चलें कि बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पुलिस आमजन की सुरक्षा में तैनात रही। दूज के दिन पुलिसकर्मियों ने होली खेली। इस मौके पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मियों ने जमकर धमाल मचाया।