उत्तर प्रदेश राज्य

आगरा, बर्तन व्यापारी से चार लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो लुटेरे गोली लगने से घायल : राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट!

Rahul Agarwal
========
बर्तन व्यापारी से चार लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो लुटेरे गोली लगने से घायल
आगरा। आगरा में खेरागढ़-सैंया मार्ग पर पांच दिन पहले बर्तन व्यवसायी से चार लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की शनिवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हाे गई।
पुलिस गोलियां चलाकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बर्तन व्यापारी के साथ मुरैना के बदमाशों ने लूट की थी। पकड़े गए बदमाशों के नाम शिवम शर्मा और आनंद हैं। दोनों मुरैना के रहने वाले हैं।
धौलपुर से वसूली कर लौटे थे
तेज नगर कमला नगर निवासी श्याम लालवानी की दरेसी में बर्तन की दुकान है। वह 27 फरवरी की दोपहर धौलपुर से बकाया वसूल कर आ रहे थे। उनकी एक्टिवा की डिग्गी में चार लाख रुपये रखे थे। सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर गांव अयेला के पास वह लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया था। उनसे एक्टिवा की चाबी छीन ली। विरोध करने पर धक्का मारकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरा दिया था। बदमाश एक्टिवा लेकर भाग गए थे। उसमें रखे रुपये निकालने के बाद एक्टिवा को धौलपुर सीमा पर लावारिस छोड़ गए थे।
बदमाशों का मिला था सुराग
पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस को बदमाशों के बारे में सुराग मिला था। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे खेरागढ़-सैंया मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। जिसमें गोली लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम शिवम शर्मा और आनंद बताया। वह मुरैना के रहने वाले हैं। बर्तन व्यापारी से चार लाख रुपये लूटने की घटना की थी।
मुखबिरी के बाद वारदात
पुलिस के अनुसार वारदात में सिर्फ शिवम और आनंद शामिल नहीं थे। उन्होंने मुखबिरी के बाद घटना को अंजाम दिया था। वारदात के तार धौलपुर से भी जुड़े हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।