उत्तर प्रदेश राज्य

आगरा में भतीजे ने की चाचा की हत्या:, पत्नी से बात करने से रोकता था चाचा!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
आगरा में भतीजे ने की चाचा की हत्या:पत्नी से बात करने से रोकता था चाचा, इसी खुन्नस में चाचा की जान ले ली …

UP:आगरा के थाना सिकंदरा के अकबरा गांव में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसके रिश्ते के भतीजे ने की थी। मृतक ने भतीजे से चाची से बात करने से मना किया था। इसको लेकर ही उसने चाचा की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आनंद नगर, जगदीशपुरा निवासी सुमित कुमार बघेल शटरिंग कारीगर था। बड़े भाई राजू बघेल ने बताया कि सुमित की साइट पर रात में काम होता है। सोमवार की रात नौ बजे उसके पास एक फोन आया। वह घर से टिफिन लेकर साइट पर जाने की कहकर निकला था। कहा कि ठेकेदार ने सिकंदरा में चल रही साइट पर बुलाया है।घर वालों ने बताया कि सुमित सुबह पांच बजे घर लौट आता था। मगर, उसे दिन लेट होने पर पत्नी राधा ने फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था। सुमित के न आने से परिजन परेशान थे। वहीं, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अकबरा के ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे मरने वाले की जेब मतदाता पहचान पत्र मिला। जिससे शिनाख्त हुई।पुलिस ने मृतक के घरवालों को इसकी जानकारी दी। सुमित के सिर में चोट का निशान था। घटनास्थल पर शराब की बोतल और तीन गिलास मिले थे। संघर्ष के निशान होने के चलते गोली मारने का अनुमान था। भाई राजू बघेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया था।

साथ काम करने वाले युवकों पर था शक..

प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि परिजनों ने साथ काम करने वाले दो युवकों पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने सुमित की काल डिटेल निकाली। जिसके आधार पर फरह निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। वह सुमित की रिश्ते में भतीजा लगता है। सुनील ने पूछताछ में बताया कि चाचा के घर पर उसका आना-जाना था।
सुमित का शक था कि वह उसकी पत्नी से बात करता है। उसे घर आने और पत्नी से बात करने से मना किया। पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। जिससे वह खुन्नस मान गया। उसे पार्टी देने के बहाने बुलाया। गांव अकबरा की ओर लेकर गया। वहां खेत में शराब पीने के दौरान उसके सिर में लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। उसकी बाइक और मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली है।