विशेष

आज सऊदी अरब के अलावा इन पाँच मुस्लिम देशों में मनाई जारही है ईद उल फ़ितर

नई दिल्ली: शव्वाल का चाँद अधिकतर मुस्लिम देशों में देखा गया है जिसके बाद आज 15 जून 2018 को ईद उल फ़ितर मनाई जारही है,जिसका आधिकारिक बयान सऊदी अरब में भी कर दिया गया है।

सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने पूरी दुनिया के मुसलमानों को ईद उल फ़ितर की मुबारकबाद पेश करी है।

https://twitter.com/NigeriaNewsdesk/status/1007342181084872704?s=19

सऊदी अरब के अलावा आज क़तर,संयुक्त अरब अमीरात,तुर्की,इंडोनेशिया, मलेशिया में भी ईद मनाई जारही है,क्योंकि इन तमाम देशों में ईद का चाँद नज़र आया है।

मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और लीबिया ने यह भी घोषणा की कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका और अधिकांश यूरोपीय देशों के अलावा शुक्रवार को ईद मनाएंगे।

ईद उल फ़ितर का चाँद भारत के अधिकतर हिस्सों में नही देखा गया है,इस लिये भारत और पाकिस्तान में 16 जून को ईद उल फ़ितर मनाई जायेगी।तथा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शनिवार को ईद उल फ़ितर मनाई जायेगी