दुनिया

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा है अमेरिका : रिपोर्ट

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में शनिवार की सुबह गोलीबारी की हुई नवीनतम घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं ऐसे हो रही हैं कि जैसे फिल्मों में दिखाए जाने वाले सीन। हर दिन अमेरिका के हर कोने में फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों की जानें जा रही हैं। ताज़ा मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि लॉस एंजिलिस के नज़दीक बेवर्ली क्रेस्ट में देर रात दो बजकर क़रीब 30 मिनट पर गोलीबारी घटना हुई है। इस गोलीबारी में सात लोगों को गोली मारी गई जिनमें चार बाहर थे जबकि मारे गए तीन लोग वाहन में सवार थे। वहीं यह फायरिंग क्यों हुई किसने अंजाम दिया है, इसके बारे में अभी तक पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। ग़ोरतलब है कि कैलिफोर्निया में इस महीने यह गोलीबारी की चौथी घटना है।

गोलीबारी की यह घटना लॉस एंजिलिस के उपनगर स्थित डांस हॉल में हुई फायरिंग की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है जिसमें 11 लोग मारे गए थे और नौ अन्य घायल हुए थे। गत सोमवार को भी बंदूकधारी ने सैन फ्रांसिस्को के दो मशरूम फार्म में गोलीबारी कर सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और एक को घायल कर दिया था। गोलीबारी की इन घटनाओं से पूरे कैलिफोर्निया राज्य में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं जानकारों का कहना है कि अमेरिकी सरकारें जो दूसरे देशों में कोई एक छोटी से घटना पर ऐसी प्रतिक्रिया देती आई हैं कि जैसे कोई बड़ी घटना हो गई हो, वहीं ख़ुद अमेरिका में हर दिन होने वाली गोलीबारी की घटनाओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया है। यही कारण है कि आज पूरा अमेरिका बारूद के ठेर पर बैठा हुआ है। इसकी सबसे अहम वजह व्हाइट हाउस पहुंचने वाले राष्ट्रपतियों का इस देश के हथियार माफ़ियाओं के सामने घुटने टेकना है। साथ ही गोलीबारी की सभी घटनाएं आतंकी घटनाएं हैं, जिससे यह समझा जा सकता है कि इस समय अमेरिका आतंकवादी सोच रखने वाले आतंकियों का गढ़ बन चुका है।