देश

आम आदमी पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी

आम आदमी पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने देवदर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन रथवा, बेचराजी से सागर रबारी, राजकोट ग्रामीण से वशराम सगठिया, कामरेज से राम धदुक, राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, गरियाधारी से सुधीर वाघानी, बारदोली से राजेंद्र सोलंकी, नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात विधानसभा में 182 सदस्यों के लिए 2022 के दिसंबर में संभवतः चुनाव हो सकते हैं।

ANI_HindiNews
@AHindinews

आम आदमी पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

पिछले साल भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ था कड़ा मुकाबला
गुजरात में पिछले विधानसभा के चुनाव में भाजपा को विधानसभा में कुल 99 सीटें मिलीं थीं। लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस को इस चुनाव में 77 सीटें मिलीं थीं। पिछले 32 वर्षों में ये कांग्रेस द्वारा जीती गई सीटों की सबसे अधिक संख्या थी। इससे पहले 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थी।