देश

इंस्टाग्राम पर लड़कियों को ब्लैकमेल, यौन उत्पीड़न करने वाला शख्स गिरफ़्तार : छत्तीसगढ़-सड़क दुर्घटना में दो लड़कियों की मौत, एक की हालत गंभीर!

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिगों को धमकी दी कि अगर उसका कहना नहीं माना तो वह उनकी नग्न तस्वीरें (आरोपी द्वारा बनाई गईं) सोशल मीडिया पर डाल देगा।

छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में दो लड़कियों की मौत, एक की हालत गंभीर

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 26 मार्च (भाषा) सारंगढ़-भिलाईगढ़ जिले में रविवार को तेज रफ्तार डंपर ट्रक की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह सारनगढ़-सरायपाली मार्ग पर बतौपाली गांव के पास उस समय हुई जब लड़कियां नहाने के लिए तालाब जा रही थीं।.