दुनिया

इटली की नई राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री से प्रवासियों और यूरोप में भय, प्रधानमंत्री की पार्टी तानाशहा मूसोलिनी की समर्थक है!

राष्ट्रवादी नेता जार्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री का पद ग्रहण कर चुकी हैं।

जार्जिया मेलोनी के प्रधानमंत्री बनने से इटली में रहने वाले प्रवासियों के अतिरिक्त उनसे यूरोप भी डरा हुआ है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार हो रहा है कि जब इटली में राइट विंग का कोई नेता प्रधानमंत्री का पद संभाल रहा है। उनकी पार्टी इटली के तानाशहा मूसोलिनी की समर्थक है।

मेलोनी जिस दल का नेतृत्व करती है वह प्रवासियों के इटली प्रवेष का विरोध करते हुए इस देश की सीमाओं को सील करने की पक्षधर है। उनका मानना है कि इटली में पूरी तरह से प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।

यूरोपीय संघ की नीतियों से मेलोनी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। यूरोपीय संघ को इटली में शरणार्थी समस्या का कारण मानती हैं। उनके सत्ता में आने से यूरोपीय संघ में भय पाया जाता है कि कहीं वे इस संघ से अलग न हो जाएं। बताया जाता है कि यूरोप पलायन करने के लिए इटली एक प्रमुख मार्ग है। सन 2022 के आरंभ से 70 हज़ार पलायनकर्ता पानी के जहाज़ों से इटली की जल सीमा तक पहुंचे हैं।