उत्तर प्रदेश राज्य

इलाहबाद का नाम बदलने पर योगी पर भड़के पत्रकार अमरेश मिश्रा, कहा ‘हमारे लिये इलाहबाद धर्म है, प्रयागराज नही।’

नई दिल्ली :उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने नाम बदलने की तरकीब निकाली है, यूपी की भाजपा सरकार उन स्थानों का नाम बदल रही है जो मुसलमानों के नाम पर हैं। सबसे मुग़ल सराय का नाम बदला गया, उसके बाद लखनऊ स्थित हज़रतगंज चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक कर दिया गया। अब प्राचीन शहर इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है। योगी सरकार के इस फैसले की खूब आसोचना हो रही है।

इलाहबाद के रहने वाले इतिहासकार एंव पत्रकार अमरेश मिश्रा ने योगी सरकार के इस फैसले पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा है कि हमारे लिये इलाहबाद धर्म है, प्रयागराज नही। इलाहबाद सनातनी सभ्यता से उभरा नाम है। इसको प्रयागराज बना कर, योगी सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। मंगल पांडेय सेना के संयोजक और किसान क्रान्तिदल के अध्यक्ष अमरेश मिश्रा ने कई कारण गिनाते हुए योगी सरकार के फैसले का विरोध किया है।

उन्होंने कहा प्रयाग प्रचीन है। इसका मतलब कुर्बानी से जुड़ा है। यानी ये एक यज्ञस्थल था। वेद-पुराण मे भी प्रयाग किसी शहर नही, बल्कि यज्ञस्थल का नाम है। अमरेश ने बताया कि प्रचीन पुस्तकों मे प्रयाग को त्रिवेणी भी कहा गया है। त्रिवेणी, यानी तीन नदियों, गंगा, यमुना, सरस्वती, के मिलन का स्थल, एक भौगोलिक स्तिथि का वर्णन है। त्रिवेणी नाम का कभी कोई शहर नही था।