देश

इसरो द्वारा प्रधानमंत्री की उपलब्धियों की तारीफ़ पर कांग्रेस ने कहा-”इसरो को भाजपा का राजनीतिक मुखपत्र नहीं बनना चाहिए”

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा ट्विटर पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की उपलब्धियों की तारीफ किए जाने पर आपत्ति जताते हुए शनिवार को कहा कि इस संस्था को भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक मुखपत्र नहीं बनना चाहिए।.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि संबंधित मंत्री इसका प्रचार करने में लगे हैं, लेकिन इसरो को ऐसी किसी चीज की वाहवाही नहीं करनी चाहिए जो उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हो।’’