दुनिया

ईरान की प्रगति को रोकने के लिए दुशमन नई साज़िशें रच रहा है : राष्ट्रपति रईसी

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा है कि शक्तिशाली होने की राष्ट्र की दृढ़ इच्छा के कारण ही दुशमन, देश में दंगे भड़काने की साज़िश रच रहा है।

इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से पिछले 4 दशकों के दौरान, इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रगति का दुशमनों तक ने लोहा माना है और दुशमन भी इस हक़ीक़त से इंकान नहीं कर सकता।

साक्षरता के स्तर में सुधार और वृद्धि, स्कूलों और विश्वविद्यालयों की संख्या में वृद्धि, विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में छात्रों की संख्या में वृद्धि, वैज्ञानिक लेखों की संख्या में विश्व में ईरान की शीर्ष रैंकिंग, नैनो और परमाणु तकनीक में प्रगति, अंतरिक्ष और स्टेम सेल तकनीक में मज़बूत उपस्थिति को ईरान की सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियां माना जाता है।

शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने छात्रों के साथ बैठक में कहा कि ईरानी छात्र जब यह देखेंगे तो उनकी समझ में आएगा कि जिस क्षेत्र में भी हमारे ऊपर ज़्यादा कड़े प्रतिबंध लगाए गए, हमने उसी क्षेत्र में ज़्यादा प्रगति की, जिसकी वजह से आज दुशमन नई साज़िशें रचने में लग गया है।

राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ने बहुत प्रगति की है, जिसके बारे में आम लोग और यहां तक कि विद्वानों की बड़ी संख्या पूर्ण और सटीक जानकारी नहीं रखती है