दुनिया

ईरान के शीराज़ नगर में शाह चराग़ के मज़ार पर आतंकवादियों ने नमाज़ियों पर गोलीबारी की, कम से कम 13 नमाज़ी शहीद, 23 अन्य घायल!

राष्ट्रपति रईसी ने कहा है कि शाह चराग़ के मज़ार पर हमला करने वालों और उसके योजनाकारों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इब्राहीम रईसी ने शाह चराग़ के मज़ार पर की गई आतंकवादी कार्यवाही में शहीद तथा घायल होने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अपने संदेश में लिखा है कि देश के सुरक्षाबल, इस कार्यवाही के ज़िम्मेदारों की पहचान करके उनको एसा सबक़ सिखाएं जो सबके लिए पाठ होगा। उन्होंने लिखा की इसका जवाब ज़रूर दिया जाएगा

ईरान के शीराज़ नगर में शाह चराग़ के मज़ार पर बुधवार की रात तक तकफ़ीरी आतंकवादियों ने नमाज़ियों पर गोलीबारी की। इस आतंकवादी कार्यवाही में कम से कम 13 नमाज़ी शहीद हो गए जबकि 23 अन्य घायल हुए।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के फार्स प्रांत के केन्द्रीय नगर शीराज़ में स्थित शाह चराग़ के मज़ार पर बुधवार की रात यह आतंकी हमला हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आक्रमणकारी, मग़रिब की नमाज़ के समय बुधवार को मज़ार में प्रविष्ट हुए और उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी आरंभ कर दी। उनके हाथों मे क्लाशनकोफ थी जिससे वे गोलियां बरसा रहे थे।

बताया जा रहा है कि दो आक्रमणकारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इस हमले में घायलों की चिंताजनक स्थति के दृष्टिगत हताहतों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।