दुनिया

ईरान, चीन, तुर्किये और कैस्पियन सागर के तटवर्ती देशों से सहयोग महत्वपूर्ण है : रूस

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान, चीन, तुर्किये और कैस्पियन सागर के तटवर्ती देशों से सहयोग महत्वपूर्ण है और ये देश एक बहुध्रुवीय व्यवस्था बनाये जाने के इच्छुक हैं।

रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने आज शुक्रवार को तेहरान, बीजींग, अंकारा, नई दिल्ली और दूसरे देशों के साथ सहयोग पर बल दिया। लावरोफ ने कहा कि हम एक बहुध्रुवीय व्यवस्था बनाये जाने के प्रयास में हैं और सभी देशों को चाहिये कि वे इस दिशा में प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि रूस ब्रिक्स गुट के साथ संबंध विस्तार को महत्व देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान, तुर्किये और कैस्पियन सागर के तटवर्ती देशों के साथ सहयोग महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार रूसी विदेशमंत्री ने ईरान और तुर्किये के साथ सहयोग को मज़बूत बनाये जाने पर बल देते हुए कहा कि हम भारत और चीन के साथ अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर के इच्छुक हैं।

जानकार हल्कों का मानना है कि ईरान, रूस और चीन जैसे देशों का एक दूसरे से निकट होना पश्चिम और यूरोप की चिंता का कारण बना है और वे अपने क्रोध और दुश्मनी को निकालने के लिए किसी न किसी बहाने इन देशों विशेषकर रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाते हैं। जानकार हल्के तेहरान के खिलाफ अमेरिका और यूरोप के हालिया प्रतिबंधों को इसी दिशा में देख रहे हैं।