देश

एक देश में हमें दो भारत स्वीकार नहीं : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि उनको देश के भीतर दो भारत स्वीकार नहीं है।

राहुल गांधी ने यह बात ट्वीट करके कही है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं एक महिला से मिला जिनके किसान पति ने पचास हज़ार रूपये के क़र्ज़ के कारण आत्महत्या कर ली।

राहुल गांधी ने कहा कि एक वह भारत जहां पर पूंजीपति मित्रों को छह प्रतिशत व्याज पर ऋण दिया जाता है और साथ ही क़र्ज़माफ़ी भी है वहीं पर दूसरे भारत में अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर क़र्ज के कारण कष्टों से भरा हुआ जीवन है।

उन्होंने कहा कि यह दो भारत स्वीकार नहीं किये जाएंगे। राहुल गांधी के अनुसार एक देश में हमें दो भारत स्वीकार नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर पिछले एक महीने से निकले हैं। इस यात्रा के दौरान वे भारत के विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाक़ातें कर रहे हैं जिनमें अधिकतर ग़रीब और बेरोज़गार लोग शामिल हैं।

यह लोग राहुल गांधी से मिलकर अपनी परेशानियां बताते हैं जिनका उल्लेख वे समय-समय पर अपने भाषणों और ट्वीट के माध्यम से करते हैं।

NDTV India
===============

Prime Time With Ravish Kumar
October 7, 2022
आर्थिक असुरक्षा का घेरा दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है. यूक्रेन (Ukraine) युद्ध ने कारण दुनिया भर के नेता अपना संतुलन खोते जा रहे हैं. सब एक दूसरे से डरे हुए हैं और एक दूसरे को डरा रहे हैं. पहले रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने संकेत दिया कि रुस की रक्षा में वे सभी ताकतों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे इस तरह से समझा गया कि पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे दी है.अब अमरीका (USA) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) को भी लगने लगा है कि परमाणु युद्ध की आशंका करीब है