दुनिया

कराची को पेशावर से जोड़ने वाली रेल परियोजना के निर्माण पर पाक-चीन सहमत

इस्लामाबाद, 28 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की अगले सप्ताह की चीन यात्रा से पहले दोनों देशों ने कराची से पेशावर के बीच ट्रेन मार्ग की 10 अरब डॉलर लागत वाली परियोजना पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।.

यह ट्रेन मार्ग परियोजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का एक एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक मीडिया रिपोर्ट से शुक्रवार को यह जानकारी मिली है।.