देश

कैथल, भाट समाज सेवा समिति मनायेगी कवि राव चन्द्र बरदाई भाट की जयंती : रवि जैस्ट की रिपोर्ट

Ravi Press
=========
भाट समाज सेवा समिति मनायेगी कवि राव चन्द्र बरदाई भाट की जयंती – मनोहर लाल भाट
समिति प्रदेशभर में चलायेगी जन जागरण अभियान – मनजीत दहिया
27 सितम्बर: हरियाणा प्रदेश की प्रख्यात सामाजिक संस्था भाट समाज सेवा समिति (रजि.) हरियाणा ने आज स्थानीय कृष्णा कॉलोनी में आयोजित समिति की बैठक में निर्णय लिया है कि भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा द्वारा प्रदेश भर में कवि राव चन्द्र बरदाई भाट की 873वीं जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि समिति के मुख्य संरक्षक एवं प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा होगें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट की अध्यक्षता में आज विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया।
समिति के मुख्य संरक्षक एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने कहा कि जिनकी रासो की रचना महाराजा पृथ्वीराज के युद्व का वर्णन के लिए हुई जिसमें उनके वीरतापूर्ण युद्वों और प्रेम प्रसंगों का कथन है। वही कैथल के नगर पार्षद राजेश भाट सिसोदिया ने कहा कि समिति द्वारा जन कल्याण के कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि समिति आज पूरे प्रदेश में भाट जाति को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। राजेश भाट ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने भाट जाति को लाभ नहीं दिया है और वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार भी भाट जाति की अनदेखी कर रही है।
बैठक को हरफूल चौहान, श्योपाल गुज्जर, सिरयाचन्देल ढांढ, लालजी भिवानी, पूर्ण भाट, फिल्लू भाट उचाना, शौकी प्रधान आदि ने भी सम्बोधित किया।