देश

कैथल, ज़िला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में मनाया गया दिवाली उत्सव : रवि जैस्ट की रिपोर्ट

Ravi Press
==========
रवि प्रेस
कैथल, 21 अक्तूबर : जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में दिवाली उत्सव मनाया गया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कत्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ स्पेशल फैमिली जज डॉ. गगनदीप कौर सिंह, एडीजे पूनम सुनेजा और संगीता राय, सिविल जज सीनियर डिविजन प्रवेश सिंगला और मानविका यादव, सिविल जज अनीता रानी, रेखा चौधरी, उपभोक्ता फोरम की अध्यक्षा डॉ नीलिमा सांगला, सदस्य राजवीर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र तंवर, सचिव करण कालड़ा, उप प्रधान संजीव बतान, सह सचिव सुनीता मलिक और कोषाध्यक्ष संजीव सैनी ने सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रधान रविंद्र तंवर और सचिव कर्ण कालड़ा ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी। रविंद्र तंवर ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्यौहार है, हमें इस पर्व को खुशी खुशी मनाना चाहिए। प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हमें पटाखे नहीं चलाने चाहिए। सेशन जज नरेश कत्याल ने अपने संबोधन में कहा कि दिवाली पर सभी अपने घरों में पूजा करें व मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मीडिया कोर्डिनेटर प्रदीप हरित, एडवोकेट्स संजीव मुदगिल, प्राची शर्मा, राजेंद्र चहल, असीम शर्मा ने गजल, गीत और चुटकुले सुना कर सभी का मनोरंजन किया। न्यायधीश गगनदीप कौर सिंह, पूनम सुनेजा, नीलिमा सांगला और प्रवेश सिंगला ने भी अपने अपने तरीके से वकीलों का मनोरंजन किया। सभी जजोंं ने वकीलों को दीवाली की शुभ कामनाएं दी।

बाक्स:
महिला वकीलों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
इस मौके पर महिला वकीलों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया था। सभी प्रतिभागियों ने सुदंर रंगाली बनाई। इस प्रतियोगिता में गरिमा सुधा प्रथम स्थान पर रही। उन्हें प्राची शर्मा और महकगिल ने सहयोग किया। इसके अतिरिक्त फस्र्ट ब्रेस्टेड एडवोकेट सुमन एडवोकेट, भारती और संध्या रहे। डा. नीलिमा सांगला ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए विजेताओं के नाम घोषित किए। सेशन जज नरेश कप्तान और डा. नीलिमा सांगला ने उन्हें बार की ओर से नगद पुरस्कार दिए।