देश

खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में भारतीय ट्रायबल पार्टी ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती : राजस्थान से धर्मेन्द्र सोनी की रिपोर्ट

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र सोनी

खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में बीटीपी ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में ‌भारतिय ट्रायबल पार्टी बीटीपी ने बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छोटी सरवा मंडल के छोटी सरवा स्कूल मैदान में आयोजित की गई जिसमें बीटीपी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की तथा बिरसा मुंडा जन्म जयंती पर कस्बे में रैली निकाली तथा कस्बे के बीच में बिरसा मुंडा चौराहे की स्थापना की इसके बाद रैली के रूप में विद्यालय के मैदान में पहुंचे और जन्म जयंती सभा का आयोजन किया गया जिसमें बीटीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय भाई मईडा ने जन्म जयंती अवसर पर बिरसा मुंडा की जीवनी के ऊपर प्रकाश डाला तथा उनके सिद्धांतों विचारों तथा संवैधानिक लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा जल जंगल जमीन पांचवी अनुसूची पेसा एक्ट और अन्याय अत्याचार शोषण के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने की बात कही इस अवसर पर बीटीटीएस जिला अध्यक्ष नारायण निनामा, छोटी शर्मा मंडल अध्यक्ष जगदीश डिंडोर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेश बारिया, सज्जनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह डामोर मंडल उपाध्यक्ष शानू भाई, कालू सिंह ,कालू सिंह सारेल, नारायण सिंगाड, दिनेश भूरिया, बीटीपी युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश, बीटीपी ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश, प्रमोद , राकेश, जय सिंह, प्रभु लाल, कांतिभाई आदि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संबोधित किया तथा संचालन नारायण सिंह ने किया