देश

गुरुग्राम में यातायात पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

गुरुग्राम (हरियाणा), 29 अक्टूबर (भाषा) गुरुग्राम में सामान्य वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने एसयूवी को रूकने को कहा लेकिन कार चालक ने ना सिर्फ उन्हें 50 मीटर तक घसीटा बल्कि उन्हें कुचल भी दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर सेक्टर-52, आंबेडकर चौक पर हुई इस घटना में एएसआई हरप्रीत (35) का पैर टूट गया और अन्य कई गंभीर चोटें आयी हैं, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।.