उत्तर प्रदेश राज्य

ताज प्रेस क्लब #आगरा के अध्यक्ष बने सुनयन शर्मा, केपी सिंह महासचिव व मनोज मित्तल कोषाध्यक्ष : राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

Rahul Agarwal
===========
ताज प्रेस क्लब आगरा के अध्यक्ष बने सुनयन शर्मा, केपी सिंह महासचिव व मनोज मित्तल कोषाध्यक्ष
12 साल बाद नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन, चुनावी मैदान में थे 47 प्रत्याशी

आगरा: ताज प्रेस क्लब आगरा की नयी कार्यकारिणी के चुनाव में मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर सुनयन शर्मा को विजयी घोषित किया गया। अशोक अग्निहोत्री (ताऊ) से उनकी नजदीकी टक्कर रही। महासचिव पद पर केपी सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज मित्तल, उपाध्यक्ष पद पर मनोज मिश्रा, अनुपम चतुर्वेदी और भानु प्रताप सिंह, सचिव पद पर पवन तिवारी, यतीश लवानिया और एमडी खान ने जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशियों को अधिकारियों, गणमान्य लोगों व पत्रकारों ने बधाई दी है।


ताज प्रेस क्लब में 12 साल बाद कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सभी पदों के लिए 47 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रविवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे खत्म हो गई है, इसके बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-3, महासचिव-1, सचिव-3, कोषाध्यक्ष-1 और कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों के लिए वोट डाले गए। मतदान के लिए सुबह से क्लब के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। चुनाव के लिए 6 सब इंस्पेक्टर और 20 कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान को लेकर पत्रकारों में काफी उत्साह है। वोट डालने के लिए लाइन लगी है। वहीं, मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी प्रत्याशी अंतिम समय तक प्रयासरत हैं।

अध्यक्ष पद के लिए देशदीपक तिवारी, सुनयन शर्मा, अशोक अग्निहोत्री और भुवनेश श्रोत्रिय यानी कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए सात प्रत्याशी, महासचिव के एक पद के लिए छह प्रत्याशी, सचिव के तीन पदों के लिए सात प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।