दुनिया

दुनिया भर में फैल रही मुसलमानों से नफ़रत की संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचवि एंटनियो गुटेरेस ने कड़ी आलोचना की!

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचवि एंटनियो गुटेरेस ने दुनिया भर में मुसलमानों से नफ़रत फैलने और इस्लामोफ़ोबिया की कड़ी आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक प्रस्ताव पारित करके 15 मार्च को इस्लमोफ़ोबिया से मुक़ाबले के दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने इस्लमोफ़ोबिया से मुक़ाबले के विश्व दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष सभा को संबोधित करते हुए कहाः दुनिया भर में क़रीब 2 बिलियन मुसलमान हैं, जिनमें से एक बड़ी संख्या के साथ उनके धार्मिक विश्वासों के कारण भेदभाव किया जाता है और उन्हें हिंसा का निशाना बनाया जाता है।

गुटेरेस का कहना था कि यह भेदभाव, शर्मनाक मीडिया शोज़ और इस्लाम विरोधी बयानबाज़ी और कुछ राजनीतिक नेताओं की नीतियों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भेदभाव किसी के भी साथ हो, हम सभी प्रभावित होते हैं और यह हमें सभी को कमज़ोर बनाता है।

ग़ौरतलब है कि भारत दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां दिन प्रतिदिन मुसलमानों के साथ भेदभाव बढ़ रहा है और उन्हें अमानवीय हिंसात्मक कार्यवाहियों का सामना करना पड़ रहा है।