देश

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.847 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर रह गया है, एक साल पहले 645 अरब डॉलर था : रिपोर्ट

मुंबई, 28 अक्टूबर (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.847 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर रह गया।.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.847 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.50 अरब डॉलर घटकर 528.37 अरब डॉलर रह गया था। पिछले कई महीनों से विदेशी मुद्रा भंडार में कमी होती देखी जा रही है

एक साल पहले 645 अरब डॉलर था मुद्रा भंडार
एक साल पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेश मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। देश के मुद्रा भंडार में गिरावट आने का मुख्य कारण यह है कि रुपये की गिरावट को थामने के लिए केन्द्रीय बैंक मुद्रा भंडार से मदद ले रहा है।


एफसीए में आई बड़ी गिरावट
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण घटक मानी जाने वाली, विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) 3.593 अरब डॉलर घटकर 465.075 अरब डॉलर रह गयीं। आंकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार मूल्य के संदर्भ में 24.7 करोड़ डॉलर घटकर 37,206 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (SDR) 70 लाख डॉलर बढ़कर 17.44 अरब डॉलर हो गया है।

रुपये में गिरावट बनी है वजह
समीक्षाधीन सप्ताह में रुपया डॉलर के मुकाबले रेकॉर्ड गिरावट स्तर 83.29 पर पहुंच गया था। आरबीआई को इस गिरते रुपये को संभालने के लिए डॉलर बेचना पड़ता है। पिछले 12 में से 11 सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट हुई है। 7 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में इसमें उछाल आया था। स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी के चलते उस सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 204 मिलियन डॉलर बढ़ गया था।

Congress
@INCIndia
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी है। अब विदेशी मुद्रा भंडार 528.367 अरब डॉलर रह गया है।

इस साल जनवरी से अब तक 105 अरब डॉलर से ज्यादा कम हो चुका है।

गौर करें:- 𝟭𝟬𝟱 अरब डॉलर।

Tanya Yadav
@TanyaYadav128
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले साल 116 अरब डॉलर घटा है!
जुलाई 2020 के बाद सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज हुई है।

आप जानते हैं कि श्रीलंका के आर्थिक संकट की एक बड़ी वजह क्या थी? श्रीलंका की सरकार गिरने की वजह क्या थी?
‘विदेशी मुद्रा भंडार’ में कमी होना।

भारत इससे कैसे डील करेगा?

Sujeet Sachan AAP🇮🇳🚩🏹
@sujeetsachan27
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया है

लेकिन हमारी वित्त मंत्री जी 10 रुपये के नमक के पैकेट में मोदी जी की तस्वीर ढूढने में व्यस्त है