देश

नई दिल्ली : अब इंटेल कॉर्प ने क़रीब 20 फ़ीसदी कर्मचारियों को नौक़री से हटाने का प्लान बनाया : रिपोर्ट

Intel Corp Layoff Plan: इंटेल कॉर्प ने करीब 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का प्लान बनाया है। बताया जा रहा है कि कंपनी हजारों की संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। पर्सनल कम्प्यूटर सेगमेंट, पीसी प्रोसेसर्स के सेल्स में लगातार गिरावट से कंपनी के सामने संकट पैदा होता जा रहा है।

नई दिल्ली: कोरोना काल के बाद से कई कंपनियों से कर्मचारियों की छंटनी की है। वहीं कई कंपनियों ने कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती की है। अब कंप्यूटर हाईवेयर और चिप बनाने वाली दुनिया की एक दिग्गज कंपनी भी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी की ओर से इसके लिए लिस्ट भी बनाई जा रही है। हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम Intel Corp है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, Intel Corp बड़े पैमाने पर लोगों की छंटनी की तैयारी में है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इंटेल कॉर्प ने करीब 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का प्लान बनाया है। बताया जा रहा है कि कंपनी हजारों की संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। दरअसल पर्सनल कम्प्यूटर सेगमेंट, पीसी प्रोसेसर्स के सेल्स में लगातार गिरावट से कंपनी के सामने संकट पैदा होता जा रहा है।

अगर मीडिया रिपोर्टस की माने तो साल 2016 में भी इंटेल ने 11 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से हटाया था। इस दौरान 12 हजार लोगों की छंटनी की गई थी। मौजूदा समय की बात करें तो जुलाई के महीने में कंपनी के साथ करीब एक लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि सेल्स एंड मार्केटिंग ग्रुप में 20 फीसदी लोगों को नौकरी से हटाया जा सकता है।

बता दें कि अगले साल मंदी आने की बात कही जा रही है। दुनियाभर में अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार भी कम हो रही है। ऐसे में कंपनियां अब कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही हैं। Intel ने फिलहाल हायरिंग पर भी रोक लगाई हुई है। कंपनी इस छंटनी के जरिए अपने फिक्स्ड कॉस्ट को 10 से 15 फीसदी तक घटा सकती है।