देश

पंजाब में बवंडर : कनाडा पंजाब की स्थिति पर नज़र रख रहा है!

टोरंटो, 25 मार्च (भाषा) अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बीच कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने कहा है कि उनका देश पंजाब के घटनाक्रम पर ‘‘काफी करीब से” नज़र रख रहा है और समुदाय की चिंताओं को दूर करना जारी रखेगा।.

जॉली बृहस्पतिवार को हाउस ऑफ कॉमंस में भारतीय-कनाडाई सांसद इकविंदर एस. गहीर के एक सवाल का जवाब दे रही थीं।.

पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 मकान क्षतिग्रस्त

फाजिल्का (पंजाब), 25 मार्च (भाषा) पंजाब के फाजिल्का जिले के बाकेनवाला गांव में बवंडर के बाद कम से कम 12 लोग घायल हो गए और 30 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि बवंडर से खेतों में खड़ी फसलों और कीनू के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है।.

अकाल तख्त के जत्थेदार ने अलगाववादी अमृतपाल को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा

चंडीगढ़, 25 मार्च (भाषा) अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शनिवार को भगोड़े कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और जांच में सहयोग करने को कहा।.

अकाल तख्त के जत्थेदार ने पुलिस की क्षमता पर भी सवाल उठाया और कहा कि इतनी बड़ा बल होने के बावजूद वे अमृतपाल को क्यों नहीं पकड़ पाए हैं।.