मनोरंजन

#पठान फ़िल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह की नानी ”चाँद बर्क” अपने वक़्त की मशहूर हीरोइन थीं, जानिये!

आज के दौर में यंगर जनरेशन का टॉप मोस्ट हीरो रणवीर सिंह की जितनी तारीफ की जाये कम है, उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं हर फिल्म के बाद उनके चाहने वालों की तादाद बढ़ती चली गयी है, एक से एक शानदार, सुपर हिट फिल्म रणवीर सिंह के नाम दर्ज है, इस समय का अन्य कोई भी स्टार स्टार उनके कद का नहीं है, रणवीर सिंह आम जीवन से जुडी फिल्में हों या ऐतिहासिक महत्त्व की सभी में शानदार लगते हैं


आप शायद नहीं जानते होंगे कि अभिनेता रणवीर सिंह की दादी एक मशहूर अभिनेत्री थीं और वो ईसाई थीं, उनका नाम था चाँद बर्क, चाँद बर्क का जन्म छपरा में हुआ था, चाँद बर्क 12 भाई बहन थे, यहाँ देखें वीडियो

रणवीर सिंह

=============

जन्म नाम – रणवीर सिंह भवानी
6 जुलाई 1985 (आयु 37)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा प्राप्त की इंडियाना यूनिवर्सिटी
व्यवसाय अभिनेता
कार्यकाल 2010–वर्तमान
जीवनसाथी दीपिका पादुकोण (वि॰ 2018)

रणवीर सिंह (अंग्रेज़ी: Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक अभिनेता है। मुंबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में रणवीर सिंह एक मैगजीन कवर के लिए नंगा हो गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रणवीर ने कहा है कि वह 1000 लोगों के सामने नंगा हो सकता है और इससे उसे कोई दिक्कत नहीं है

२०१० में सिंह ने यश राज फ़िल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के बिट्टू का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहाँ से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टि से हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2022 मे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गयाा फिल्म 83 के लिए लिि)

रणवीर सिंह जीवनी

==================

रणवीर सिंह भवनानी एक भारतीय अभिनेता हैं जो कि हिन्‍दी फिल्‍मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये जाने जाते हैं। उन्‍हें पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला चुका है। वे आज के दौर के अभिनेताओं की सूची में अग्रणी अभिनेताओं में से एक हैं। वे आज के युवाओं के बीच खासे चर्चित हैं। उन्‍हें वर्तमान पीढ़ी बड़ी संख्‍या फॉलो करती है। इंडस्‍ट्री में ऐसा माना जाता है कि वे ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं। और ये बात पर्दे पर उनके अभिनय से भी साफ दिखाई पड़ती है।

पृष्‍ठभूमि

रणवीर सिंह का जन्‍म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रीतिका भवनानी है।

पढ़ाई

रणवीर सिंह की पढ़ाई एच आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स, मुंबई से हुई है इसके अलावा उन्‍होंने अमेरिका की इंडियाना विश्‍वविद्यालय, से कला में स्‍नातक की डिग्री भी प्राप्‍त की है।

शादी

बहुद लंबी चली प्रेम कहानी के बाद साल 2018 में रणवीर सिंह की ने अपनी प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से इटली के लेक कोम्‍बो में शादी की है। रणवीर साल 2012 में आई अपनी फिल्‍म गोलियों की रासलीला रामलीला की शूटिंग के दौरान दीपिका को अपना दिल दे बैठे थे। 6 साल की लंबी प्रेम कहानी के दौरान दोनों ने कई बार एक दूसरे से खुल कर प्‍यार का इजहार किया था।

करियर

अमेरिका से मुंबई लौटने के बाद उन्‍होंने कुछ सालों तक एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर के तौर पर काम किया। उसके बाद उन्‍हें जनवरी 2010 में यश राज फिल्‍म्स के बैनर तले बन रही फिल्‍म बैंड बाजा बारात में ऑडिशन देने का मौका मिला जिसमें उन्‍हें लीड रोल ऑफर किया गया। इस फिल्‍म से शुरू हुआ रणवीर का यह बॉलीवुड सफर बेहद खूबशूरत रहा है जिसमें उन्‍होंने अब तक कई बॉलीवुड फिल्‍में अपने चाहने वालों को दी हैं। गोलियों की रासलीला रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय और बाजी राव मस्‍तानी आदि रणवीण की कुछ बेहतरीन फिल्‍में हैं। रणवीर को फिल्‍मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिये कई फिल्‍म जगत के कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित भी किया जा चुका है।