देश

पुलिस : महिला का शव ढाबे के फ्रीज़र में मिला, आरोपी साहिल गहलोत गिरफ़्तार

ANI_HindiNews
@AHindinews
उत्तम नगर से एक महिला का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला। आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार हुआ। आगे की जांच चल रही है: दिल्ली पुलिस

ANI_HindiNews
@AHindinews
दिल्ली: पुलिस ने नजफगढ़ के मित्रांव गांव के एक ढाबे के फ्रिज से एक लड़की का शव बरामद किया। आरोपी साहिल गहलोत गिरफ्तार हुआ।

ANI_HindiNews
@AHindinews
साहिल गहलोत नाम के एक व्यक्ति का एक महिला निक्की यादव से मित्रता थी दोनों 2018 से एक दूसरे को जानते थे। उनकी 10 फरवरी को शादी होने वाली थी। 9 फरवरी को इन दोनों के बीच बहस हुई और साहिल ने निक्की की मोबाइल केबल से गला घोंट कर हत्या कर दी: सतीश कुमार, डीसीपी, क्राइम ब्रांच, दिल्ली

ANI_HindiNews
@AHindinews
उसके बाद साहिल ने उसके शरीर को अपने खेतों में बने एक ढाबे के फ्रीज में डाल दिया और लॉक लगा दिया। साहिल की शादी कही और हो गई थी इसी वजह से दोनों के बीच बहस हुई। शव का कल पोस्टमार्टम होगा फिर और चीजें पता चलेंगी: सतीश कुमार, डीसीपी, क्राइम ब्रांच, दिल्ली