देश

पूजा ने सुमित को कहा कि तू बेक़ार है, तू मर जाए, तो मैं….पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली!

बल्लभगढ़।पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले लड़के ने पत्नी और उसके प्रेमिका के संबंध के बारे में परिवार वालों को बताया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सेक्टर 3 निवासी स्टालन सिंह ने बताया कि उनके दो लड़के है। दोनों शादीशुदा हैं। उनके छोटे लड़के सुमित (32) की शादी साल 2015 में संगम विहार दिल्ली निवासी पूजा के साथ हुई थी। जिसके दो बच्चे हैं। पूजा भाटी तीन महीने पहले अपने मायके दिल्ली गई थी। मायके से पूजा अपनी ससुराल का नाम लेकर घर आ गई।

जिसके बाद पूजा सुमित के दोस्त सेक्टर 23 निवासी ब्रजवीर उर्फ सोनू के साथ कहीं चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की। इसके बारे में पूजा के मायके वालों को भी बताया। सुमित ने उनको बताया कि पूजा व ब्रजवीर के नाजायज संबंध हैं और वह दोनों काफी समय से साथ रह रहे हैं। इसके अलावा पूजा व बृजवीर उर्फ सोनू ने उनके घर आकर बोला कि उनके बीच नाजायज संबंध हैं।

पूजा ने सुमित को कहा कि तू बेकार है। मेरे लायक नहीं, तू मर जाए, तो मैं अपनी जिन्दगी अपने मन से जी सकती हूं। उसी दिन से उनका लड़का सुमित डिप्रेशन में चल रहा था। 24 दिसंबर की शाम करीब सात बजे उनके लड़के सुमित कुमार ने घर आकर उनको पूजा व ब्रजवीर उर्फ सोनू के बारे में बताया।
जिसके बाद करीब नौ बजे रात को उनके लड़के सुमित कुमार ने अपने निवास की छत के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सेक्टर 3 पुलिस चौकी इंचार्ज सीमा ने बताया कि सुमित के पास से एक कॉपी मिली है, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी पूजा का किसी के साथ नाजायज संबंध है। इसलिए वह सुसाइड कर रहा है।

DEMO PIC