देश

प्रदर्शन परुथी बने चौथी बार सर्वसम्मति से पंजाबी सेवा सदन के प्रधान : रवि जैस्ट की रिपोर्ट

Ravi Press
============== ·
प्रदर्शन परुथी बने चौथी बार सर्वसम्मति से पंजाबी सेवा सदन के प्रधान।
30 अक्टूबर
रवि प्रेस
आज पंजाबी सेवा सदन परिसर में पंजाबी सेवा सदन की आम बैठक संरक्षक मण्डल दर्शन लाल मनचंदा, इंद्रजीत सरदाना, कैलाश भगत, तुलसी दास सचदेवा, कृष्ण गांधी, राज कुमार निझावन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

यंहा गौरतलब है कि नवम्बर माह में मौजूदा प्रधान प्रदर्शन परुथी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।यह मीटिंग प्रधान के चयन के लिए बुलाई गई।इस अवसर पर संस्था के महासचिव सन्दीप मलिक ने आये हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए पंजाबी सेवा सदन द्वारा चलाये गए सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।कोषाध्यक्ष अशोक आर्य ने संस्था का दो साल का आय व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा।सभी सदस्यों ने आय व्यय के ब्यौरे का तालियां बजा अनुमोदन किया। मौजूदा प्रधान प्रदर्शन परुथी ने अपने कार्यकाल में करवाये गए कार्यों का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा।जिनमे नये जनरेटर की खरीद व भवन की खूबसूरती का कार्य करवाना प्रमुख रहा।परुथी ने अपनी टीम व सभी सदस्यों द्वारा किये गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपना इस्तीफा पेश किया व अपनी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की।

चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई योग राज बत्रा,ललित नरूला,डॉ पवन थरेजा ने प्रदर्शन परुथी के नाम का प्रस्ताव रखा बाकी सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के बीच प्रस्ताव का समर्थन किया।दूसरा कोई नाम नही आया ।प्रदर्शन परुथी को सर्वसम्मति से पंजाबी सेवा सदन का प्रधान चुना गया।गौरतलब है कि प्रदर्शन परुथी को चौथी बार पंजाबी सेवा सदन का सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया है ।प्रदर्शन परुथी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि पहले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन कार्यों पूरा करने के साथ साथ कुछ नए सेवा प्रकल्प भी शुरू किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि बड़े हाल को फुल्ली सेंट्रलाइज ऐ सी करवाने का काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।सभी का आभार जताते हुए परुथी ने कहा कि संस्था व समाज के हितों की खातिर अपनी जी जान लगा देंगे।मंच संचालन महिंद्र खन्ना ने किया।

इस अवसर पर कृष्ण नारंग, नरेंद्र मिगलानी, भारत भूषण टक्कर, सतीश चावला, लख्मी दास खुराना, कवल तनेजा, राम किशन डिगानी, ललित तनेजा, मनोहर लाल आहूजा, सतीश सोनी, बिशम्बर अरोड़ा, डॉ आर डी चावला, ओम प्रकाश दुआ, विनोद खंडूजा, यश तनेजा, पंकज गुलाटी, रजनीश गांधी, राज कुमार मुखीजा, सुभाष चुघ अधिवक्ता, प्रताप मलिक, नरेंद्र निझावन, गोबिंद लाल दुआ, कृष्ण तनेजा, संजीव जग्गा, सुभाष कथूरिया, दिलबाग डोरा, मनोज कुर्रा, मोहिंदर सोनी, बलदेव सचदेवा, कमल परुथी, गौरव वधवा, राजन मिगलानी, अनिल दुआ, राजेन्द्र कुकरेजा, सुरेश इलाबादी, लक्ष्मीकान्त नरूला, मनीष नारंग, पुनीत मल्होत्रा, राकेश सचदेवा, राज कुमार दुआ, मनीष कथूरिया, मनोहर खुराना, सुनील चुघ, रविन्द्र मिगलानी, राकेश मल्होत्रा, चन्द्रशेखर नरूला, सुरेन्द्र अरोड़ा, सुशील मक्कड़, मदन सुनेजा, रोहित सरदाना, अनिल टक्कर, हरीश मदान, राजेन्द्र मेहता, सतीश चंद्र अरोड़ा, मदन खुराना, राजेन्द्र आहूजा, अरविंद चावला, महेश धमीजा, राकेश टंडन, धन सचदेवा, तुलसी मदान, राजीव कालड़ा, संजय सेतिया, गुलशन चुघ, जगदीश कटारिया, अनिल मेहता, सौरभ आर्य, मोहित परुथी, सुरेंद्र कत्याल, रवि नागपाल, गौरव डोरा, कर्ण कालड़ा, अशोक गांधी, गौरव कालड़ा, नरेश कालड़ा,मनोज मलिक सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।