उत्तर प्रदेश राज्य

प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु, चार अन्य घायल

प्रयागराज, 27 अक्टूबर (भाषा) जिले के गंगापार हंडिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं।.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले आज सुबह हुई सड़क
दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।.

ANI_HindiNews
@AHindinews
अस्पताल में भर्ती हुए 5 लोगों में से एक की मृत्यु हो गई है, मैंने चारों से मुलाकात की है उनकी हालत अब स्थिर है। हमारे डॉक्टर की टीम उनका अच्छे से इलाज कर रही है: संजय झा, डीएम प्रयागराज

ANI_HindiNews
@AHindinews
प्रयागराज: हंडिया के पास राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के बिजली के पोल से टकराने से 5 लोग की मौत और 5 घायल हुए हैं।

गंगापार,SP ने बताया,”सूचना सुबह करीब 6:30 बजे मिली। गाड़ी में 10 लोग सवार थे,वे विंध्याचल की ओर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।