उत्तर प्रदेश राज्य

प्रशासन की अनदेखी का परिणाम, अब राजधानी एक्सप्रेस में भी चलने लगे अवैध वेंडर : आगरा से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

Rahul Agarwal
==============

Indian Railway: अब राजधानी एक्सप्रेस में भी चलने लगे अवैध वेंडर, प्रशासन की अनदेखी का परिणाम
Agra Rail News: प्रशासन की अनदेखी के चलते अवैध वेंडरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब यह राजधानी स्तर की ट्रेनों में भी चलने लगे हैं।

शुक्रवार को भी ऐसा मामला देखने को मिला। निजामुद्दीन जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस(22182-22181) में अवैध वेंडर खाद्य सामग्री बेचते नजर आए। यात्रियों ने बताया आधा दर्जन यह अबैध वेंडर सुबह आगरा कैंट से सवार हुए थे। चाय ,कॉफी ,नमकीन, चना मसाला, पेठा, पेड़ा, प्रतिबंधित पान मसाला, मोबाइल एसोसिएशन आदि खाद्य सामग्री बेचते हुए निजामुद्दीन तक पहुंचे थे। निजामुद्दीन से फिर यह अबैध बेंडर खाद सामग्री बेचते हुए वापस आगरा लौटे।

इस ट्रेन में टीटीई और आरपीएफ स्टाफ भी मौजूद था। लेकिन किसी ने भी इन अवैध वेंडरों को रोकने की कोशिश नहीं की।
सभी ट्रेनों का यही हाल

यात्रियों ने बताया कि पूरे आगरा मंडल में अवैध वेंडरों का यही हाल है। इन अवैध वेंडरों को किसी भी ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचते आसानी से जा सकता है।

आपसी मिलीभगत के चलते इन अवैध वेंडरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि यह वेंडर दुगनी कीमत पर यात्रियों को घटिया सामान दे देते हैं यात्रियों की शिकायत पर आगरा मंडल अधिकारियों ने इस बात को कबूल किया है।

यात्रियों ने बताया कि मुसाफिरों द्वारा इन अवैध वेंडरों की शिकायत की जाती है लेकिन आपसी मिलीभगत के चलते यह वेंडर बेधड़क चल रहा है। मामले के जिम्मेदार आरपीएफ और वाणिज्य विभाग अवैध वेंडरों के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा कर अपनी ड्यूटी कर लेते हैं।