देश

बांसवाड़ा ज़िले सहित कुशलगढ़ में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईदे मीलादन्नबी का जश्न धुम धाम से मनाया : कुशलगढ़ ज़िला बांसवाड़ा राजस्थान से धर्मेन्द्र सोनी की रिपोर्ट

धर्मेन्द्र सोनी
===============
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र सोनी
बांसवाड़ा जिले सहित कुशलगढ़ में मुस्लिम समुदाय द्वारा हजरत मुहम्मद साहब जश्ने ईदे मीलादन्नबी का जश्न धुम धाम से मनाया,
*जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत*
*आपसी भाईचारे सद्भावना प्रेम भाव से मनाया त्यौहार*
*सैंकड़ों की संख्या में पुरूष, महिलाएं , युवक व बच्चो हुए शरीक*
राजस्थान के कोने-कोने व बांसवाड़ा जिले सहित कुशलगढ़ में,

हजऱत मुहम्मद साहब का इस दुनिया में आने का दिन जश्ने ईदे मिलादुन्नबी परंपरागत रूप से श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया, जश्ने ईदे मिलादुन्नबी के अवसर पर बच्चों ने भी कुरान का पाठ नात शरीफ पेश किया।मुबारक दिन के स्वागत के लिए शहर ने पलक पावड़े बिछा दिए। रविवार को सुुुबह की शुरुआत हजरत मोहम्म्द साहब के सलाम से हुई। अल सुबह में मस्जिदों, घरों में सलाम ए रसूल की शान में नात शरीफ पढ़ी गई। मस्जिदों में रंगीन रोशनियों से सजावट की गई।

भारतीय मुस्लिम शांति मिशन की ओर से शांति और सद्भावना पैगाम के साथ जुलुस कोटड़ा रोड़ स्थित मज्जित से आरंभ होकर पुरे कुशलगढ़ नगर में गुजरते हुए जुलूस तलावडी रोड़ से होते हुएं गांधी मुर्ती, पिपली चौराहा रतलाम बस स्टैंड से बेंड बाजों की धुन पर जुलूस दरगाह शरीफ पहुंचा,
कई स्थानों पर जुलूस का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। दरगाह पहुंचने पर नाते पढ़ी गई। जिसमें तकरीर में कहा कि नबी ने जीयो और जीने दो और मुल्क में अमन-मोहम्मद का पैगाम दिया।जुलुस पूरा होने पर सलाम पढ़ी गई। सामूहिक रूप से अमन चैन की दुआ मांग कर चादर चढ़ाई गई इस मोके पर कुशलगढ़ सदर जलालुद्दीन सेख ने प्रसासन पुलिस व आम जन का आभार जताया,