देश

बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की जीत, राजद को उपचुनाव में मात दी

पटना, छह नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को उपचुनाव में मात दी।.

विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। सिंह की पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 70,032 वोट मिले, जबकि राजद के मोहन गुप्ता को 68,243 वोट मिले।.

 

Mohammad Waseem
@MohdWaseemINC
गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव 👇

BJP – 70,053
MGB – 68,259
AIMIM – 12,214
BSP- 8,854

BJP की दोनों B टीम ने 21,000 वोट काटकर बीजेपी को 1800 वोटों से जीतने में मदद की.
#Bypoll

ANI_HindiNews
@AHindinews

चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट किया कि बिहार में गोपालगंज उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने 1,794 वोटों से जीत हासिल की है।

 

ANI_HindiNews
@AHindinews
·
बिहार: गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

कुसुम देवी ने कहा, “पूरा गोपालगंज ज़िला मेरे साथ है। सबकी जीत ही मेरी जीत है। जो विकास कार्य नहीं हुए हैं उसे हमे पूरा करना है।”