देश

भाजपा की महिला नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी

झारखंड में भाजपा की महिला नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। उन पर उनकी नौकरानी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। नौकरानी सुनीता ने बताया कि सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए। इतने से भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा, जिसके निशान अभी भी हैं।

नौकरानी को पुलिस ने 22 अगस्त को भाजपा नेत्री के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया। इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे यहां लाया गया था, तब वह बहुत कमजोर थी। धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

मैडम के बेटे की वजह से हूं जिंदा
नौकरानी सुनीता ने बताया, अगर आज वह जिंदा है तो मैडम के बेटे आयुष्मान की वजह से। उसने बताया कि आयुष्मान उसे हर बार मारपीट से बचाता था। सुनीता ने आरोप लगाया कि खाना न दिए जाने के कारण वह काफी कमजोर हो गई थी, यहां तक कि उससे खड़ा तक नहीं हुआ जाता था। इसके बावजूद सीमा पात्रा उससे घर के काम करवाती थी। काम न करने पर बुरी तरह मारपीट करती थी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि नौकरानी सुनीता के ठीक होने के बाद उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

कैसे मिली पुलिस को खबर
सुनीता पर हो रहे जुल्म की जानकारी किसी तरह कार्मिक विभाग के अफसर विवेक बास्की को मिली। इसके बाद उन्होंने डीसी राहुल कुमार सिन्हा के पास

शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुनीता को मुक्त कराया। वहीं विवेक बास्की की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कांग्रेस ने घेरा
भाजपा नेत्री पर सनसनीखेज आरोप के बाद कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह पांडे ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर लिया है कि लानत है आपकी नेता सीमा पात्रा पर, जिसने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। कहां हैं स्मृति ईरानी, क्यों सोया है भाजपा का महिला मोर्चा। उतरिए सड़क पर और सख्त सजा की मांग करिए।

Ranvijay Singh
@ranvijaylive
यूपी के कानपुर देहात में एक महिला बैंक कर्मी बहुत परेशान है.

उसने BJP नेता मनी गुप्ता पर छेड़छाड़ का मुकदमा कराया है, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ.

महिला का कहना है कि BJP नेता उसे हर जगह स्टॉक कर रहा है. केस वापस लेने का दबाव बना रहा. आज महिला SP से मिलने पहुंची.