देश

भारत में दिखा रमज़ान उल मुबारक का चाँद,कल होगा पहला रोज़ा

नई दिल्ली:भारत में रमज़ान उल मुबारक के चाँद नज़र आने का ऐलान इमारत शरिया की तरफ से होगया है,जिसके मुताबिक कल 17 मई 2018 को पहला रमज़ान होगा,देश के अधिकतर हिस्सो में बादल होने के कारण चाँद नज़र नही आया था ,लेकिन आंध्रा प्रदेश,कर्नाटक,केरल,तमिलनाडु में चाँद देखा गया है,जिसके आधार पर ऐलान किया गया है।

रमज़ान उल मुबारक का चाँद नज़र आने के बाद आज मुसलमान तरावीह की नमाज़ पढ़ेंगे,सऊदी अरब में भी आज ही चाँद देखा गया है और आज ही पूरी दुनिया मे मुसलमान तरावीह की नमाज़ शुरू करेंगे।