देश

#भारत_जोड़ो_यात्रा : #राहुल गांधी ने चार मीनार के सामने तिरंगा फहराया, इस दौरान उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी को याद किया!

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी ने चार मीनार के सामने तिरंगा फहराया
हैदराबाद, एक नवंबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद की पहचान चार मीनार के सामने मंगलवार को तिरंगा फहराया।.

करीब 32 साल पहले उनके पिता और तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजीव गांधी ने भी उसी स्थान से ‘सदभावना यात्रा’ की शुरुआत की थी।.

इस दौरान उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी को याद किया. उन्होंने ट्वीट किया- 32 साल पहले, पापा ने चारमीनार से सद्भावना यात्रा की शुरुआत की थी. भारत की शुरुआत की थी. भारत की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दी थी. सद्भावना मानवता का सबसे अनुपम मूल्य है. मैं और कांग्रेस पार्टी, इसे किसी विभाजनकारी ताकत के सामने टूटने नहीं देंगे

MP Congress
@INCMP
चारमीनार से फहराता ये तिरंगा पूरे देश में ‘सद्भाव’ की ऐसी लहर पैदा करेगा, जिसके आगे नफ़रत का हर ‘पुरोधा’ ढह जाएगा।

 

 

Bharat Jodo
@bharatjodo

32 साल पहले श्री राजीव गांधी ने चारमीनार से सद्भावना यात्रा शुरू की थी। तब से हर साल कांग्रेस यहां तिरंगा फहराती आ रही है। आज भारत जोड़ो यात्रा जब यहां पहुंची तो सैकड़ों देशवासियों की उपस्थिति में राहुल गांधी ने ध्वजारोहण कर इस क्षण को ऐतिहासिक बना दिया।