मध्य प्रदेश राज्य

मध्य प्रदेश : सिगरेट पीने से मना करने पर पांच युवकों ने की पेट्रोल पंप के कर्मचारी की हत्या

देवास (मप्र), 25 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के देवास जिले में दिवाली की रात सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज पांच युवकों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रशासन ने उनके आवास को अनधिकृत निर्माण बताते हुए उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की है।.