खेल

मशहूर फुटबॉलर मोहम्मद सालेह को सऊदी सरकार ने मुक़द्दस शहर मक्का में दिया ख़ास तोहफ़ा

नई दिल्ली: मक्का के डिप्टी मेयर ने मिस्र के फुटबॉलर स्टार मोहम्मद सलाह को प्रोफेशनल फुटबॉलर एसोसिएशन प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड 2017 -18 जीतने के बाद स्टार फुटबॉलर को भूमि का टुकड़ा दान देने की पेश कश की।

इस 25 वर्षीय मिस्री खिलाड़ी ने इंग्लैंड में यह अवार्ड जीतकर और केविन दे ब्रुयने,हैरी केन,लेरोय सन,डेविड सिल्वा और डेविड ले गा को हराकर इतिहास रच दिया।

गल्फ न्यूज के अनुसार बेहद प्रत्याशित वोट के परिणामों की घोषणा के कुछ ही समय बाद, फहाद अल रुकी, मक्का डिप्टी ने कहा कि “वह इस स्टार फुटबॉलर को भूमि का एक टुकड़ा दान करेंगे।

मक्का के डिप्टी ने यह ऑफर सलाह के अपने पहले ही वर्ष में इंग्लिश टीम की तरफ से खेलते हुए 41 गोल करने पर और इंग्लैंड में सुपरस्टार की स्थिति हासिल की और दुनिया भर में भी मशहूर होने के लिए पेशकश किया।

गल्फ न्यूज के अनुसार अल रूकी ने कहा “अब यह विकल्प मोहम्मद सलाह पर है की वह इस भूमि को कैसे उपयोग करते हैं। यदि वह मक्का में भूमि में रखते हैं तो वह इसे रख सकते हैं और अगर वह इस जमीन में मस्जिद या कोई धार्मिक स्थल बनाने की सोचेंगे तो भी वह इस जमीन का उपयोग कर सकते हैं, और अगर वह इसे बेचना चाहते हैं तो बेच सकते हैं।

अल रुकी ने कहा कि उन्होंने युवा लोगों का समर्थन करने के लिए उन्हें यह प्रस्ताव दिया और सलाह ने एक प्रेरणा बनकर कई युवाओं को प्रेरति किया है और आज वह एक आदर्श मॉडल बन चुके हैं।

उन्होंने कहा की “यह उपहार मिस्र के सितारों के लिए हैं। हम सभी को गर्व है तूम पर। मिस्र और अरब दुनिया भर में, सलाह को राष्ट्र के गौरव के रूप में माना जाता है।

मिस्र की अभिनेत्री राशा मेहदी ने कहा की “हमारा बेटा मिस्र, अरब दुनिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका का गौरव है।