मनोरंजन

महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में मराठी फ़िल्म ‘हर हर महादेव’ का प्रदर्शन रोका गया

पुणे, सात नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में सोमवार को मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ के खिलाफ प्रदर्शन हुए, जिसके बाद फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया।.

पुणे शहर में, मराठा संगठन के सदस्यों ने फिल्म के शो में व्यवधान पैदा किया जबकि ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी।.