देश

महाराष्ट्र के सोलापुर ज़िले में सड़क दुर्घटना में सात तीर्थयात्रियों की मौत

मुंबई, 31 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी जिससे सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।.

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास शाम करीब 6.45 बजे हुई, जब 32 तीर्थयात्रियों (वारकरी) का एक समूह कोल्हापुर जिले के जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर के लिए एक बहु-दिवसीय धार्मिक यात्रा (डिंडी) पर था।.

ANI_HindiNews
@AHindinews

महाराष्ट्र: सोलापुर के सांगोले शहर के पास एक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।