देश

महिला पर तेज़ाब फेंकने, उसकी नाबालिग़ बेटी से रेप करने और दूसरी बेटी का यौन शोषण करने के आरोपी महंत सरजू महाराज आश्रम से गिरफ़्तार!

राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने मंहत सरजू महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। मंहत सरजू पर एक महिला पर तेजाब फेंकने, उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और दूसरी बेटी का यौन शोषण करने का आरोप है। बुधवार देर शाम पुलिस की टीम भीलवाड़ा के घोड़ासा गांव में बने आरापी महंत के आश्रम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। महंत की गिरफ्तारी की भनक लगते ही उसके अनुयायियों विरोध करने लगे। इस विरोध के बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी महंत ने कुछ बीज खा लिए। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी जांच की गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि आरोपी महंत पूरी तरह स्वस्थ है। उसने वेमिका (कुचला) के बीज खाए थे, जो सर्दी से बचाव के लिए खाए जाते हैं।

दरअसल, 6 दिसंबर को मांडल पुलिस ने महंत सरजू महाराज के खिलाफ नाबालिग से रेप, यौन शोषण और महिला पर तेजाब फेंककर जान से मारने का केस दर्ज किया था। 40 साल पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि साधू के भेष में आए एक शख्स ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में उसने चेहरे और शरीर पर तेजाब फेंका और फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, महिला की नाबालिग बेटी ने महंत पर दुष्कर्म और बड़ी बेटी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।


Adv.Nazneen Akhtar
@NazneenAkhtar10
·
Dec 29
#राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला पर तेजाब फेंकने, उसकी नाबालिग बेटी से रेप करने और दूसरी बेटी का यौन शोषण करने वाले आरोपी महंत सरजू महाराज को गिरफ्तार किया गया,

Aafrin
@Aafrin7866
·
Dec 29
राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला पर तेजाब फेंकने, उसकी नाबालिग बेटी से रेप करने और दूसरी बेटी का यौन शोषण करने वाले आरोपी महंत सरजू महाराज को राजस्थान के 8 थानों की पुलिस ने मिलकर उसके आश्रम से किया गिरफ्तार।
कांग्रेस की सरकार में गिरफ्तारी हुई है और इंसाफ़ भी मिलेगी।

अश्विनी सोनी اشونی سونی
@Ramraajya
·
Dec 29
राजस्थान भीलवाड़ा में महिला पर तेजाब फेंकने, उसकी नाबालिग बेटी से रेप और दूसरी बेटी का यौन शोषण करने के आरोपी महंत सरजू महाराज को गिरफ्तार किया गया।
अब पाखंडी प्राची को डर नहीं लगेगा।
यूपी या गुजरात होता तो नेता बचाव में होते। खैर उर्दू नाम नहीं है तो मीडिया से खबर गायब है।