दुनिया

मिस्र : गिरजाघर में लगी भीषण आग, 35 लोगों की गयी जान

मिस्र के एक गिरजाघर में भीषण आग लग गयी जिसकी वजह से 35 लोगों की मौत हो गयी।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आज रविवार को मिस्र के अलजीज़ा क्षेत्र में एक गिरजाघर में भीषण आग लग गयी और प्राप्त आरंभिक रिपोर्टों के आधार पर गिरजाघर के अंदर लगी आग के कारण 35 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 45 लोग घायल भी हुए हैं।

इसके बारे में अभी अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।