उत्तर प्रदेश राज्य

मीरानपुर कटरा : आर्येद्र सिंह की ख़बर का हुआ असर, अधिकारी गायों के उपचार में जुटे, चारे की हुई व्यवस्था : रिपोर्ट

आर्येद्र सिंह हर खबर
========
हेडलाइन —-
खबर का असर : गौशाला मे गायों की हुई चारे की व्यवस्था, प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा की मेहनत लाई रंग।
–खबर छपने के बाद पहुँचे अधिकारी, गायों के उपचार में जुटे।
प्रहरी मीमांसा संवाददाता

मीरानपुर कटरा: राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मीरानपुर कटरा मे बनी अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया था. जिसमे घायल गायों के लिए उपचार की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं थी। गौशाला की बदहाल व्यवस्था की प्रहरी मीमांसा ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था।
खबर छपने के बाद जागी प्रशासन की नींद।

खबर छपने के बाद सुबह होते ही गौशाला मे अधिशाषी अधिकारी गोवंश के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने मे जुट गए। घायल गायों के लिए बेहतर इंतजाम कर उनका उपचार कराया। गौशाला मे खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी गौरक्षक टीम ने एडीजी बरेली से शिकायत कर गौशाला की व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी की शिकायत की थी कि यहां पर गोवंश की स्थिति बहुत ही खराब है भूखी प्यासी बगैर छत के तड़प तड़प कर मर रही है उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों को आदेश दिया तो वही सुबह होते ही उच्च अधिकारियों की भीड़ लग गई और गौशाला की व्यवस्था को सुधारने में लग गए। सीबीओ के साथ पहुंची पूरी टीम ने गोवंश का उपचार कर आश्वासन दिया की गौशाला में कभी भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा की जल्द से जल्द जो जख्मी गोवंश है उनके लिए छत की व्यवस्था कराई जाए जिससे आने वाले ठंड के मौसम में गोवंश को कोई दिक्कत न हो। अधिकारियों ने आश्वासन दिया की जल्द ही जल्द इस व्यवस्था का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सीवीओ तिलहर डॉक्टर बिरेश गौड जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुमित प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार आरेंद्र यादव अभिषेक गंगवार राज गंगवार पप्पू अंसारी अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष कटरा अरुण कश्यप जयचंद गंगवार समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे