देश

मेघालय : राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने पर कांग्रेस ने शिलांग में विरोध प्रदर्शन किया!

शिलांग, 28 मार्च (भाषा) कांग्रेस की मेघालय इकाई ने पार्टी नेता राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में मंगलवार को शिलांग में प्रदर्शन किया।.

कांग्रेस विधायक दल के नेता वी. लिंगदोह के साथ विधायक चार्ल्स मार्गर, सेलेस्टाइन लिंगदोह और सालेंग संगमा यहां कांग्रेस भवन में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।.

कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत

जोधपुर, 28 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को गांधी परिवार को कांग्रेस की धुरी बताते हुए कहा कि वह पार्टी को एकजुट रखता है।.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर पैसे देकर ‘‘ट्रोलों की सेना’’ लगाए हुए है।.